मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने की आत्महत्या : फंदे से लटका मिला शव, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस……

On: January 10, 2026 2:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी का संचालन करते थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में हो रहे नुकसान के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे। उन्होंने इसी फ्लैट के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन कमरे में पहुँचे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जाँच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें