मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – मौत का तांडव : शराब पार्टी कर घूमने निकले थे 4 दोस्त, अनियंत्रित होकर हाइवा से टकराई कार, हादसे में युवक-युवती की गई जान, देखें मौत का Live Video ……

On: January 10, 2026 1:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चली गई, जिसके बाद हाइवा से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में चार दोस्त शराब पार्टी के बाद घूमने के लिए निकले हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना सरकंडा थाना इलाके के नूतन चौक की है। जांजगीर के रहने वाले 4 दोस्त टाटा नेक्सॉन में सवार थे। बताया जा रहा है कि वह शराब पार्टी के बाद घूमने के लिए निकले थे। नूतन चौक के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में ब्रेक लगने पर कार का पिछला चक्का फिसल गया। कार मुड़कर सड़क की दूसरी ओर चली गई और मुरुम लोड हाइवा से टक्कर गई।

हादसे में युवती समेत 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान हिमांशु राठौर और अंशु चंद्रा के रूप में हुई है। वहीं आनंद चंद्रा और नीरज दुबे भी हादसे के वक्त कार में सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें