मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल साजा द्वारा नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के प्रथम आगमन के अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम एवं सामान्य बैठक का आयोजन किया गया

On: January 9, 2026 8:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा:7000885784

बेमेतरा(साजा):भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल साजा द्वारा नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के प्रथम आगमन के अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम एवं सामान्य बैठक का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम प्रदेश महिला मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य एवं नगर पंचायत साजा की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह के निवास पर आयोजित हुआकार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती सरोजनी यादव, पार्षद श्रीमती पार्वती वर्मा, नेहा राजमान ज्वाल सिंह (प्रदेश सह-संयोजक किसान मोर्चा), विधायक प्रतिनिधि नारद देवांगन, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवांगन, रावत कनोेजे (महामंत्री महिला मोर्चा), श्रीमती गुलाब साहू (मंत्री महिला मोर्चा), श्रीमती राजेश्वरी भुवाल (प्रदेश संगठन सचिव, राजपूत समाज) सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता की विशेष रूप से सराहना की गई। वक्ताओं द्वारा नगर पंचायत साजा की उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं सतत सक्रियता के कारण महिला मोर्चा की महिलाएं संगठित, ऊर्जावान एवं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उनके नेतृत्व में महिला शक्ति का यह उत्साह संगठन की मजबूती का स्पष्ट प्रतीक है कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें