मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Uttarakhand News: सीएम धामी ने आंतरिक सड़कों व विकास कार्यों के लिए 5.26 करोड़ की स्वीकृति दी, लोहाघाट और पिथौरागढ़ को मिला विशेष लाभ….

On: January 9, 2026 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आन्तरिक सड़कों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए 5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है. स्वीकृति के शासनादेश भी जारी किए गए हैं.

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए 2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि 1.14 करोड़ मंजूर किए हैं. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी पुल तक CC मार्ग और प्रतिधारक दीवार के निर्माण के लिए 97.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि 58.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की है.

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तहसील स्यालदे और सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना के लिए 89.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि 53.45 लाख स्वीकृत की है. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के ग्राम बाजपुर में आंतरिक मार्गों के 700 मीटर लंबे CC मार्ग के निर्माण के लिए 55.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है. साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि 33.34 लाख स्वीकृत की है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें