मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी : 1 करोड़ 19 लाख के इनामी 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इस वजह छोड़ा हिंसा का रास्ता……

On: January 9, 2026 6:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में एक ​बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां एक साथ 63 नक्सलियों ने पुलिस के सामने समर्पण किया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 19 लाख का इनाम घोषित था।

दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का समर्पण हुआ है, इन सभी पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 19 लाख रुपए का इनाम है। ये नक्सली DVCM, ACM रैंक के हैं, सालों तक हिंसा फैलाने के बाद अब इन नक्सलियों ने हथियार डाल दिया है। इनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल है।

आत्मसमर्पण करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती भी शामिल है, जिसने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था, जो उनकी नक्सली गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इस बड़े पैमाने पर हुए आत्मसमर्पण से नक्सलियों के संगठन को बड़ा झटका लगा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर के भी नक्सली शामिल

यह सरेंडर केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश के नक्सलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर के भी नक्सली शामिल हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि राज्य की पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं और नक्सलियों के प्रभाव को कम करने में सफल हो रहे हैं। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास सफल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें