मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे कोर्ट परिसर को कराया जा रहा खाली…..मचा हड़कंप……

On: January 8, 2026 1:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजनांदगांव जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई है। जिसके बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसिया तत्काल अलर्ट मोड पर आ गई। कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी। आम लोगों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है। फिलहाल कोर्ट परिसर में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस धमकी भरा मेल भेजने वाले व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें