मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, विकास योजनाओं के लिए 227.73 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन….

On: January 7, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 227.73 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र पुनरोद्धार विकास कार्य हेतु ₹59.11 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण (चमोली) विधानसभा परिसर, भराडीसैंण में सम्पूर्ण चहारदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य हेतु वास्तविक लागत ₹9.87 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात ₹3.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

धनराशि का शासनादेश जारी

उन्होंने वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत MDDA देहरादून एवं DDA नैनीताल की 09 योजनाओं हेतु आवास विभाग, उत्तराखण्ड को आवंटित धनराशि ₹164.67 करोड़ की स्वीकृत का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस धनराशि का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे स्वायत्तशासी संस्थाओं UCOST एवं USAC के नियमित कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01 जनवरी, 2025 से 55 प्रतिशत तथा 01 जुलाई, 2025 से 58 प्रतिशत किये जाने की अनुमति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें