मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – Bulldozer Action : अवैध निर्माण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, राजधानी में 20 मकानों को किया ध्वस्त, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल…..

On: January 7, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। रायपुर में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गोकुल नगर और सिमरन सिटी फेज़-5 के आसपास लगभग 20 मकानों में निगम टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम की निगरानी में की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों में प्रशासन ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए यह कार्रवाई की। वहीं नगर निगम का कहना है कि क्षेत्र में कई मकानों में निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया था, जिस कारण उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर की योजनाबद्ध विकास और सुरक्षा के लिए यह कदम आवश्यक था। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी निर्माण के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है, और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय निवासी कार्रवाई से नाराज हैं और उनका आरोप है कि प्रशासन ने पहले चेतावनी नहीं दी, जिससे कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर निगम का कहना है कि यह नियम सभी के लिए समान रूप से लागू होते हैं और अवैध निर्माण को बढ़ने से रोकना उनका कर्तव्य है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन नगर निगम का कहना है कि भविष्य में भी शहर के नियमन और प्लानिंग के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें