मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG- शादी के 16 साल बाद गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुआ पति, गुस्से में आकर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम……

On: January 7, 2026 6:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम बारियों की निवासी एक विवाहिता महिला ने पति के दूसरी युवती के साथ फरार हो जाने से आहत होकर जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की शादी वर्ष 2009 में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी सामान्य दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद उन्हें कोई संतान नहीं हुई। संतान न होने की वजह से पति मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और इसी बात को लेकर दंपती के बीच आए दिन विवाद होने लगे थे। परिजनों का कहना है कि महिला इस बात को लेकर पहले से ही तनाव में रहती थी।

हाल ही में पति द्वारा दूसरी युवती को लेकर फरार हो जाने की बात सामने आई, जिससे महिला पूरी तरह टूट गई। पति के अचानक घर छोड़कर चले जाने और दूसरी युवती के साथ रहने की खबर ने उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचाया। घटना वाले दिन महिला घर में अकेली थी। पति के फरार होने की सूचना मिलने के बाद वह बेहद परेशान और अवसादग्रस्त हो गई। इसी मानसिक तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें