मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में टॉर्चर पर उतारू ठंड, 18 जिलों के लिए भीषण ठंड की चेतावनी हुई जारी, इस तारीख तक अलर्ट मौसम विभाग ने किया जारी……

On: January 7, 2026 4:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए शीतलहरी की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित लगभग पूरे छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 जनवरी को 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिले के लिए चेतावनी दी गयी है।

वहीं 9 जनवरी तक के लिए रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिले में शीतलहरी की चेतावनी दी गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें