मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Uttarakhand News: ‘चाहे वह कोई भी हो…’, अंकिता भंडारी हत्याकांड पर CM धामी का बड़ा बयान: बोले— संवेदनशील और हृदय विदारक घटना, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश……

On: January 6, 2026 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत संवेदनशील प्रकरण है। यह बहुत हृदय विदारक घटना थी। जैसे ही मुझे इस घटना की सूचना मिली थी। हमने तत्काल पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिस स्थान पर उन्होंने बताया वहां से शव को बरामद किया गया था। तत्काल हमने महिला IPS अधिकारी के नेतृत्व में SIT कमेटी का गठन किया और SIT ने पूरी जांच की। परिवार के लोगों से भी मिली, अन्य लोगों से भी मिली। जिनके पास भी जानकारी थी उन सबसे जानकारी ली गई।

ऑडियो की जांच के लिए SIT का गठन

सीएम धामी ने बताया कि CBI जांच के लिए न्यायालय में भी अर्जी लगाई गई कार्रवाई चली और तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई। अब जो ऑडियो सामने आया है उसमें कई लोगों के नाम लिए गए हैं। हमने ऑडियो की जांच के लिए SIT का गठन किया है। जिन लोगों ने ऑडियो में बात की है। उनसे भी पुलिस ने बात करने की कोशिश की है। हमने कहा है कि सत्यता आते ही हम सभी प्रकार की जांच के लिए तैयार है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि कहीं भी कोई दोषी होगा तो वह छूटने वाला नहीं है।चाहे वह कोई भी हो… एक ऑडियो के आधार पर राज्य में इतना बड़ा बवंडर किया जा रहा है, हम ईमानदारी से काम करते हैं। अगर किसी के पास कोई सबूत होगा तो कोई छूटने वाला नहीं है। हम हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें