मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG School Timings Changed : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने स्कूलों के संचालन में किया आंशिक संशोधन, जानें अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…..

On: January 6, 2026 6:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुये स्कूलों के संचालन मेें आंशिक संशोधन किया गया है। बच्चों को ठंड के कहर से बचाने के लिए स्कूल संचालन की नई समय सारणी जारी की गई है।

जिले में पड़ रही शीत लहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों के शाला संचालन समय में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक के लिए शाला संचालन समय में परिवर्तन किया गया था।

वर्तमान में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 10 जनवरी 2026 तक परिवर्तित समय सारिणी लागू की गई है। 10 जनवरी 2026 के पश्चात विद्यालय पूर्व जारी आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 तक संचालित होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का संचालन निम्नानुसार रहेगा-प्रथम पालीः सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शनिवारः दोपहर 12:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक द्वितीय पालीः सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक इसी प्रकार एक पाली में संचालित विद्यालयों का संचालन- सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें