मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – निर्माणाधीन मकान में युवक की मिली लाश, शरीर पर गंभीर जख्म के निशान, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

On: January 6, 2026 2:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी के रामा वर्ल्ड काॅलोनी में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है शव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वहीं, मृतक युवक की पहचान शुभम राणा 25 वर्ष निवासी देवघर (झारखण्ड) के रूप में की गई। शुभम राणा रामा वर्ल्ड स्थित स्वर्णभूमि काॅलोनी के निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम करता था। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। साथ ही मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। शुभम अपने कमरे से गायब था। शुभम निर्माणाधीन मकान में ही अपने मजदूर साथियों के साथ रहता था। सुबह जब मजदूर साथी उठे और देखे तो शुभम की लाश निर्माणाधीन मकान में पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर विधानसभा पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शव पर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की विवाद के बाद हत्या की गई। फिलहाल मामले में विधानसभा थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही झारखण्ड निवासी मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मृतक के परिजन झारखंड से रायपुर के लिए निकल गये हैं। पुलिस जांच में पता चला हैं कि युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था। मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। साथ ही मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें