मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – नियम सबके लिए समान हैं… बिना हेलमेट पुलिसकर्मी का भी कटा चालान….इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल……

On: January 5, 2026 8:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दुर्ग। हेलमेट को लेकर दुर्ग जिले में बेहद सख्ती बरती जा रही है। आम वाहन चालकों के साथ पुलिस विभाग में भी दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट अनिवार्य किया गया है। आम आदमी के साथ साथ अब बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी चालान काटा जा रहा है। दुर्ग पुलिस ने इसी क्रम में 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालान काटा है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शमिल हैं। यह कार्रवाई एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।

एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पूर्व में ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी द्वारा बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाते हुए पाये जाने पर आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई।

नीचे देखें पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

1-प्रधान आरक्षक (चालक) क्रमांक 1243 सुशील प्रजापति, रक्षित केन्द्र, दुर्ग,

2-प्रधान आरक्षक क्रमांक 1473 भागवत प्रसाद, थाना अण्डा,

3-आरक्षक क्रमांक 885 सुनील साहू, थाना रानीरातई,

4-आरक्षक क्रमांक 1645 कमलेश देशमुख थाना दुर्ग,

5-आरक्षक क्रमांक 805 पंकज पाण्डेय थाना जामुल,

6-आरक्षक क्रमांक 205 रवि सोनी थाना खुर्सीपार,

7-महिला आरक्षक क्रमांक 1692 संगीता कोसले थाना भिलाई नगर,

8-महिला आरक्षक क्रमांक 1599 एलिषा थाना छावनी एवं

9-महिला आरक्षक क्रमांक 1313 आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग

सभी के खिलाफ 500-500 का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कराया गया। साथ भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण करने की हिदायत दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें