मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी चित्रसेन साव गिरफ्तार, मुंह पर लिपस्टिक, गले में जूतों की माला पहनाकर पुलिस ने निकाला जुलूस…….

On: January 5, 2026 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने की घटना को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रसेन साव के रूप में हुई है, जो झरना गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को पड़िगांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलुस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया।

27 दिसंबर को तमनार क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई थी। इस गंभीर और शर्मनाक मामले में रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज इस मामले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव, निवासी ग्राम झरना, तमनार ब्लॉक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को शहर में जुलूस के रूप में ले जाया गया, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान आक्रोशित महिला संगठनों ने आरोपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाई और कड़ी नाराज़गी जाहिर की।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों में भी न्याय मिलने की भावना दिखाई दी। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि महिला सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी एक आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपी को भी शीघ्र ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।यह मामला केवल रायगढ़ या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना।आज की यह कार्रवाई कानून के प्रति भरोसे और महिलाओं के सम्मान की दिशा में एक सख़्त संदेश मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें