मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – राजधानी में मासूम भी नहीं सुरक्षित! बच्चा चोरी के शक में महिला को भीड़ ने पकड़ा, किया ये हाल, इलाके में तनाव की स्थिति……

On: January 5, 2026 12:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पार्वती नगर इलाके में बच्चा चोरी की आशंका को लेकर एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। महिला पर आरोप है कि वह मोहल्ले से एक बच्चे को उठाकर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस दौरान लोगों को शक हुआ और उन्होंने महिला को घेर लिया।

जानकारी के मुताबिक, बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए जमकर पिटाई कर दी। घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाकई बच्चा चोरी की कोशिश हुई थी या फिर यह सिर्फ अफवाह का मामला है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें