मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या : बैरक के भीतर फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप…..

On: January 5, 2026 11:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है। मृतक सुनील सेन्ट्रल जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने बैरक के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई। परिजनों के आरोपों के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील महानद को जेल में प्रताड़ना दी जा रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने जेल की व्यवस्था पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सुनील महानद पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में जेल में बंद था। मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें