मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG- भीषण सड़क हादसा: यात्रियों को उतार रही बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 बाइक आई चपेट में…तीन महिलाएं समेत चार घायल….

On: January 4, 2026 1:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं.

मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया. दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए. सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया.

दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें