मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – स्कूल में प्राचार्य की हुई मौत, इस वजह से गई जान, शिक्षा विभाग में शोक की लहर…..

On: January 2, 2026 6:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अंबिकापुर। शिक्षा विभाग के लिए दुःख की खबर सामने लेकर आई है। स्कूल में प्रभारी प्राचार्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके चलते शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूरा मामला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली का है। यहां वरिष्ठ व्याख्याता देवेंद्र गुप्ता प्रभारी प्राचार्य की पद पर पदस्थ हैं। नए साल के पहले दिन वह स्कूल परिसर में मौजूद थे और अपना काम निपटा रहे थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक को देखकर अन्य सहकर्मियों एवं स्टाफ ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। पर स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पर डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र गुप्ता न केवल कर्तव्य निष्ठ शिक्षक थे बल्कि एक संवेदनशील प्रशासक के रूप में उनकी पहचान थी। उन्होंने अपने लंबे अकादमिक जीवन में कई विद्यार्थियों को पढ़ाया। उनके निधन से विद्यालय परिसर के साथ ही शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर है। प्रभारी प्राचार्य की मौत के बाद स्कूल में शोकसभा का माहौल बन गया। छात्राओं के साथ ही शिक्षकों की ही आंखें नम हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें