मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – पंचायत सचिव की मौत : दर्दनाक हादसे में पंचायत सचिव की मौत, 3 घायल अस्पताल में लड़ रहें जिंदगी की जंग, ऐसे हुई टक्कर……

On: January 2, 2026 3:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांकेर। बस्तर के पखांजूर में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना कोयलीबेडा से परतापुर सड़क की बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वहीं देवभोग थाना क्षेत्र के सरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास फिर सड़क दुर्घटना सामने आई। 2 दोस्तों की बाइक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक CG 23 N 8062 क्रमांक की गाड़ी से घूमकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान आईटीआई कॉलेज के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पप्पू नागेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ओंकार नागेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाली टीआई फैजुल शाह ने बताया कि सूचना के बाद टीम जांच में जुटी है। अज्ञात वाहन की टक्कर से की संभावना है। 1 शव बरामद और 1 घायल हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें