मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Uttarakhand News: उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, CM ने कहा- राज्य के विकास में सहयोगी बनें मीडियाकर्मी…..

On: January 1, 2026 11:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को शासकीय आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा लोकतंत्र में मीडिया का महत्व सर्वविदित है. मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की.

प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में भी प्रेस क्लब को मुख्यमंत्री व सरकार का सहयोग मिलता रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के प्रस्ताव के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें