मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – महिला पुलिसकर्मी के साथ बर्बरता : आंदोलनकारियों ने फाड़े महिला आरक्षक के कपड़े, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, खौफनाक वीडियो आया सामने……

On: January 1, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा में आने वाले तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 की कोयला खदान आबंटित होने के बाद इसके लिए हुई जनसुनवाई के विरोध में 12 दिसंबर से जारी आंदोलन से पहले जिंदल उद्योग द्वारा अपने कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को निपटाने के लिए प्रस्तावित स्थल से दूसरी जगह कराए जाने के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता चला गया और बीते 27 दिसंबर को अचानक आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच एक सड़क दुर्घटना के बाद हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि पथराव, आगजनी के साथ-साथ पुलिस के एक एसडीओपी, तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित एक महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी तक कर दी गई। अब इस मामले में भले ही जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच चर्चा के बीच यह आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों की चुप्पी चर्चा में है।

सामने आया बर्बरता का नया वीडियो

27 दिसंबर की हिंसा के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच पथराव के बाद कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच सीधी भिड़ंत दिखाई दे रही है। इनमें तमनार थाना प्रभारी को महिलाओं द्वारा लात-घूंसों से पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वहीं एक महिला आरक्षक के साथ आंदोलनकारियों द्वारा बर्बरता करते हुए उसके कपड़े फाड़कर उसे अपमानित करने का शर्मनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक के बाद एक आंदोलनकारी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ते नजर आ रहे हैं और वह हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती हुई दिखाई दे रही है। 20 सेकंड से अधिक का यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

महिला पुलिस कर्मी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो तीन दिनों के बाद वायरल हुआ है। पीड़ित महिला कर्मी तमनार थाने में आरक्षक है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 67 ए एलसीजी, और बीएनएस की धारा 109, (1) 115, (2) 132, 221,296, 309,351, के तहत मामला दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें