मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG-सिरप-गांजा के साथ 4 गिरफ्तार: मालवाहक गाड़ी में थे सवार, एंटी क्राइम यूनिट और पुलिस ने लाखों का माल किया जब्त…

On: January 4, 2026 12:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेस्क : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा और तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। यह कार्रवाई एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस को 3 जनवरी को सूचना मिली थी कि, एक पिकअप वाहन में सवार कुछ व्यक्ति महासमुंद से रायपुर की ओर प्रतिबंधित सिरप और मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरंग क्षेत्र के लखौली स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की गई।

इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चार लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डिलेश्वर मेहर (ओडिशा निवासी), लेखू सिन्हा, निखिल सिन्हा और योगेश ध्रुव (रायपुर निवासी) बताया।

वाहन की तलाशी में पुलिस ने 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडिन फास्फेट), 1 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 ND 6040) जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आरंग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में डिलेश्वर मेहर (19) निवासी लोहरा चट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़ (ओडिशा), लेखू सिन्हा (22), निखिल सिन्हा (19) और योगेश ध्रुव (25) सभी निवासी गंगानगर भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त ऐसे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें