CG - 3 महिलाओं की मौत: आकाशीय बिजली का कहर, कई महिलाएं घायल, CM साय ने जताया दुख....

3 women died, lightning struck, Many women injured, CM Sai expressed grief

CG - 3 महिलाओं की मौत: आकाशीय बिजली का कहर, कई महिलाएं घायल, CM साय ने जताया दुख....
CG - 3 महिलाओं की मौत: आकाशीय बिजली का कहर, कई महिलाएं घायल, CM साय ने जताया दुख....

Chhattisgarh News
Jashpur:
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई महिलाओं के घायल होने की भी खबर है। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है की खेत में काम करते समय हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःख जताया है। साथ ही CM साय ने प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत महिलाओं की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।