25,000 सरकारी नौकरियां: 25 हजार सरकारी नौकरी का ऐलान.... CM ने लगाई मुहर.... 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी दी.... पुलिस विभाग में दस हजार पदों को मंजूरी.....
25000 government jobs Punjab Jobs Punjab AAP Govt Bhagwant Mann Govt Job in Punjab Punjab Police




...
25,000 government jobs, Punjab Jobs, Punjab AAP Govt, Bhagwant Mann, Govt Job in Punjab, Punjab Police: पंजाब की भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग चंडीगढ़ में हुई। इसमें सरकारी नौकरियों पर बड़ा फैसला लिया गया। पंजाब में भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इसमें पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मान सरकार ने पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी दे दी है। CM भगवंत मान ने कहा कि चुनाव में हमने वादा किया था कि पहली कैबिनेट की मीटिंग में हरे रंग का पेन बेरोजगारी दूर करने के लिए चलेगा। युवा विदेशों की तरफ भाग रहे हैं।
पहली मीटिंग में ही हमने अपना वादा पूरा करते हुए 25 हजार सरकारी नौकरियों का एजेंडा कैबिनेट में पास हो गया है। जिसमें 10 हजार भर्ती पंजाब पुलिस के अलग-अलग पदों पर होनी है। 15 हजार दूसरे विभाग, बोर्ड और निगमों में हैं। सभी नौकरियां डिग्री के हिसाब से मिलेंगी। इसमें कोई सिफारिश और रिश्वत नहीं चलेगी। एक महीने में इसका एडवरटाइजमेंट और नोटिफिकेशन जारी होगा।
कैबिनेट मीटिंग के बाद भगवंत मान ने बताया कि पंजाब कैबिनेट ने कुल 25 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15 हजार रिक्तियां शामिल हैं। भगवंत मान ने कहा कि हमने अपना वादा पूरा किया। कैबिनेट की पहली मीटिंग में हरा पैन बेरोजगारी पर चला। एक महीने के अंदर इसका नोटिफिकेशन होगा।
सीएम मान ने एक वीडियो संदेश में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘आज मंत्रिमंडल की बैठक में 25,000 सरकारी नौकरियों का एजेंडा पारित हुआ।’ मान ने कहा कि पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 पद भरे जाएंगे और बाकी नौकरियां अलग-अलग विभागों, बोर्ड और निगमों में होंगी। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।